मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम विहार में चार मंजिला मकान में आग लगने से महिला की मौत, दो झुलसे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पश्चिम विहार में चार मंजिला मकान में आग लगने से महिला की मौत, दो झुलसे

नई दिल्ली। पश्चिम विहार में एक चार मंजिला मकान में रविवार देररात आग लगने से एक महिला की मौत हो गई और दो लोग झुलस गए। पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान निर्मला (55) के रूप में हुई है। पांच प्रतिशत झुलसे जितेन्द्र (41) और 15 प्रतिशत झुलसे प्रह्लाद (65) का आचार्य भिक्षु अस्पताल में इलाज चल रहा है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्राइम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य इकट्ठा किए। शुरुआती जांच में गैस रिसाव की बात सामने आई है। पीड़ितों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी।पुलिस ने बताया कि देररात सूचना मिली कि पश्चिम विहार स्थित एक मकान में आग लगने से परिवार के तीन लोग झुलस गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। पुलिस टीम ने आग में झुलसे निर्मला, जितेन्द्र और प्रह्लाद को अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने निर्मला मृत घोषित कर दिया। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि जिस मकान में आग लगी वह चार मंजिला है। यह मकान डीडीए का है और 40 गज में बना हुआ है। आग दूसरी मंजिल पर लगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें