मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

पेंट की दुकान में आग: सुबह साढ़े पांच बजे पाया काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पेंट की दुकान में आग: सुबह साढ़े पांच बजे पाया काबू

जोधपुर। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड प्रथम पुलिया के पास में गुरूवार रात को कलर पेंट दुकान- गोदाम में लगी भीषण आग को शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे तक पूर्ण रूप से काबू पाया जा सका। आग को काबू करने में तकरीबन नौ-दस घंटे का समय लगा। देर रात तक भी दुकान में केमिकल और कलर जरिकेन और डिब्बों में धमाके गूंजते रहे। दमकलों को आग पर काबू पाने में 40-50 फेरे करने पड़ गए।जानकारी के मुताबिक चौपासनी हाउसिंग प्रथम पुलिया के पास में गुरूवार की रात को नौ बजे रंग सागर कलर पेंट दुकान- गोदाम में भीषण आग लगी थी। दुकान का मालिक सुनील रात आठ बजे दुकान बंद कर चला गया था। इसके घंटे भर बाद ही दुकान में आग की सूचना आ गई। तीन मंजिला इस दुकान- गोदाम में करोड़ों का कलर- केमिकल भरा हुआ था।नगर निगम के चीफ फायर ऑफिसर जयसिंह चौहान ने बताया कि अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ भरे इस गोदाम में लगी आग को बुझाने के लिए पानी के साथ भारी मात्रा में फोम का इस्तेमाल किया। तब जाकर इस पर काबू पाया जा सका। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि रह रह कर कलर और केमिकल के ड्रम, जरिकेन फटते रहे और धमाकों की आवाजें सुनाई देती रही। आस पास एरिया मेें रहने वाले लोगों में दहशत बनी रही। हालांकि इस भीषण आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई है। डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल, एसीपी प्रतापनगर रविंद्र बोथरा, प्रतापनगर थानाधिकारी भवानीसिंह, देवनगर थानाधिकारी सोमकरण आदि वहां देर रात तक डटे रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें