मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

मंत्रालय भवन की आग बुझाने में जुटी रायसेन, विदिशा, एयरपोर्ट, बीएचईएल और सेना की 40 दमकलें

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय वल्लभ भवन के गेट नंबर 5 और 6 के बीच बड़ी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर शनिवार सुबह आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने दूसरी और चौथी मंजिलों को भी अपने चपेट में लिया। फिलहाल भोपाल, रायसेन, विदिशा के अलावा एयरपोर्ट, बीएचईएल और सेना की 40 से अधिक दमकलें आग बुझाने के प्रयास कर रही हैं। इंदौर और पीथमपुर से भी दमकलें आ रही हैं।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनसुार महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से बिल्डिंग में ज्यादा कर्मचारी नहीं थे। तीसरी मंजिल पर फर्नीचर की शिफ्टिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण बिल्डिंग में पांच कर्मचारी फंस गए थे, उन सभी को बाहर निकाल लिया गया है। दो कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया है।प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी का कहना है कि आग तीसरी मंजिल पर लगी है। इसने बाकी फ्लोर को भी कवर कर लिया। मंत्रालय का पुराना भवन होने के कारण यहां ज्यादा एक्टिविटी नहीं रहती है। जो कर्मचारी फंसे थे, वह सुरक्षित हैं और बाहर निकल आए हैं। मौके पर मुख्य सचिव वीरा राणा भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि आग पर काबू होने के बाद जांच की जाएगी कि आग लगने के पीछे कोई मैलाफाइड इंटेंशन तो नहीं है।इधर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का कहना है कि भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए यह आग जानबूझकर लगाई गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें