मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

मंडोर मंडी के रिकार्ड रूम में लगी भीषण आग, राजस्व रिकार्ड जला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जोधपुर, । शहर के राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि उपज मंडी मंडोर में

शुक्रवार सुबह यहां रिकार्ड रूम में आग लग गई। आग से रिकार्ड में रखे

दस्तावेज जलकर खाक हो गए। सूचना पर नागौरी गेट से दमकल की दो गाडिय़ां वहां

पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण आरंभिक तौर पर पता नहीं चला

है, मगर माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किल से लगी होगी।

राजमाता

विजयराजे सिंधिया कृषि उपज मंडी मंडोर में आज सुबह आग लगने की सूचना पर

नागौरी गेट से दमकलों को वहां रवाना किया गया। यहां रिकार्ड रूम में धुंआ

निकलते देख सूचना दी गई थी। बाद में कमरे का ताला तोड़ा गया। रिकार्ड रूम

में रखे भारी संख्या में दस्तावेज आग की भेंट चढ़ गए। फायरमैनों ने घंटे भर

की मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें