मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में पेंट फैक्टरी में आग से 11 लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 16 फरवरी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलीपुर क्षेत्र

में एक पेंट फैक्टरी में आग लगने से 11 मजदूरों की मौत हो गई। दमकल विभाग

के अनुसार, कल शाम लगभग 5ः25 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इस फैक्टरी

में थिनर के ड्रम भी रखे थे। इस वजह से फैक्टरी में विस्फोट हो गया। इसके

बाद आग तेजी से सामने के घरों और एक नशा मुक्ति केंद्र तक फैल गई। आग पर

लगभग चार घंटे में नियंत्रण पा लिया गया।

दिल्ली फायर सर्विसेज

(डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने एक्स हैंडल पर इस घटना पर दुख व्यक्त किया

है। उन्होंने कहा है, ''डीएफएस के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद 11

मजदूरों की मौत हो गई। शाम 5ः30 बजे आग लगने की सूचना मिली। 22 टेंडर साइट

पर थे। विस्फोट के कारण इमारत ढह गई और मजदूर फैक्टरी के अंदर फंस गए और

उन्हें बचाया नहीं जा सका। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण दिन। ''

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें