मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

शास्त्री नगर की चार मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, दो मासूम समेत चार की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दिल्ली के गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर इलाके में चार मंजिला बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने बिल्डिंग में फंसे नौ लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो बच्चे सहित चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।मृतकों की पहचान मनोज (30), पत्नी सुमन (28) जबकि राकेश नामक व्यक्ति की पांच वर्षीय व तीन वर्षीय दो बच्चियों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल के शव गृह सुरक्षित रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग व शाहदरा जिले के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 5:22 बजे शास्त्री नगर की गली नंबर 13 के एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। उसके बाद ही दमकल व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए दमकल की नौ गाड़ियों को भेजा गया।आग चार मंजिला बिल्डिंग के बेसमेंट में लगी थी। आग से निकलने वाले धुएं ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। इधर, पुलिस व दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बिल्डिंग में फंसे 9 लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो बच्चे समेत चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। डीसीपी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर पहुंचे दमकल अधिकारी का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आग सबसे पहले बेसमेंट में खड़ी गाड़ियों में लगी थी और उसका धुआं बिल्डिंग में फैल गया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें