मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

डंपर-बोलेरो भिड़ंत के बाद लगी आग, तीन जिंदा जले

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
डंपर-बोलेरो भिड़ंत के बाद लगी आग, तीन जिंदा जले

चूरू। जिले में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली। सादुलपुर-पिलानी रोड पर थिरपाली गांव के पास डंपर और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में तुरंत आग लग गई और उसमें सवार तीन लोग जिंदा जल गए।हादसा गुरुवार रात थिरपाली टोल प्लाजा के पास हुआ। आग की लपटों में घिरी बोलेरो को देखकर मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शव बुरी तरह जल जाने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई है।हमीरवास थाना अधिकारी राय सिंह के अनुसार बोलेरो सवार लोग सिद्धमुख क्षेत्र से पिलानी में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वहीं डंपर राजगढ़ की ओर जा रहा था।प्रारंभिक जानकारी में डंपर की तेज रफ्तार को हादसे का कारण बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को पहले पिलानी के बिरला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया।घायलों में हनुमानगढ़ जिले के मनदरपुरा गांव के पंकज (20), कमल (22), आनंद (20), चूरू के सिद्धमुख निवासी विकास (24) और हरियाणा के हिसार निवासी आशीष शामिल हैं।हादसे के बाद बोलेरो में लगी आग के कारण सादुलपुर-पिलानी रोड पर लंबा जाम लग गया। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें