मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

: बिल्डिंग की छत पर बने कमरों में भड़की आग, फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे में पाया काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
: बिल्डिंग की छत पर बने कमरों में भड़की आग, फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे में पाया काबू

भोपाल। राजधानी भोपाल के कोहेफिजा इलाके में गुरुवार सुबह एक बिल्डिंग की छत पर बने कमरों में आग भड़क गई। आगजनी की इस घटना में कमरे में रखा सारा सामान पूरी तरह से जलकर खाक हाे गया। सूचना के बाद माैके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। फिलहाल काेहेफिजा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।जानकारी अनुसार गुरूवार सुबह करीब 9 बजे मिलन शादी हॉल के पास हुई। यहां डॉ. दुर्रानी का एक बहुमंजिला मकान है। बिल्डिंग की छत पर दो कमरे बने हैं। गुरुवार सुबह अचानक कमरे में आग लग गई। कपड़े रखें होने की वजह से आग तेजी से फैलती गई। आग की लपटें और धुआं काफी ऊपर उठ रहा था। इस वजह से इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगते ही स्थानीय रहवासियाें ने फायर स्टेशन पर जानकारी दी गई। इसके बाद बैरागढ़ और फतेहगढ़ फायर स्टेशनों से दमकलें मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। कमरों में रखी अलमारियां कपड़ों से भरी थी। इस कारण आग तेजी से फैल गई। जिससे आग बुझाने में भी दिक्कतें आईं।दमकलकर्मियों ने बताया कि बिल्डिंग के सबसे ऊपरी हिस्से में आग लगी थी। जिससे आग बुझाने में दिक्कतें हुई। पाइपों के सहारे पानी को ऊपर तक ले जाया गया। करीब 2 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि, आग से कपड़ों समेत अन्य सामान का काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें