मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः हरदा की अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी भीषण आग, क्षेत्र में हड़कंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल,

6 फरवरी । मध्य प्रदेश के हरदा जिला मुख्यालय के पास मगरधा रोड

स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह विस्फोट के बाद भीषण आग लग

गई। फैक्ट्री में आतिशबाजी के इस्तेमाल के लिए रखे गए बारूद के संपर्क में

आकर आग ने जल्द विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री से उठती आग की लपटें और

धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है। हादसे में कुछ लोगों की

मौत की सूचना भी आ रही है, जबकि 25 से अधिक घायलों को हरदा जिला अस्पताल

ले जाया गया है। प्रशासन ने 100 से ज्यादा घर खाली करवा दिए हैं। फैक्ट्री

में लगातार धमाके हो रहे ह

जानकारी के अनुसार,

शहर के मगरधा रोड पर स्थित ग्राम बैरागढ़ में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री

का संचालन हो रहा था। यहां मंगलवार सुबह जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद

फैक्ट्री में आग लग गई। इसकी वजह से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया

और लोग इधर-उधर भागते नजर आए। हादसे के बाद फैक्ट्री में कई लोगों के फंसे

होने की आशंका है। फैक्ट्री में रुक-रुककर धमाके हो रहे हैं।

फायर

ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर

मौजूद है। फैक्ट्री में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू कर

दिया गया है। खबर लिखे जाने तक करीब 25 लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका

है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें