मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

पटना के बॉयज हॉस्टल में लगी आग, मची अफरा-तफरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पटना के बॉयज हॉस्टल में लगी आग, मची अफरा-तफरी

पटना। राजधानी पटना के किदवईपुरी क्षेत्र में पाल बॉयज हॉस्टल में भीषण आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। घटना के वक्त हॉस्टल में 40 छात्र थे। सभी का रेस्क्यू कर लिया गया है। इस भवन में बॉयज हॉस्टल के साथ-साथ कई अन्य कार्यालय भी मौजूद हैं।जानकारी के मुताबिक, हॉस्टल में एक छात्र पानी गर्म कर रहा था। उसी दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और हॉस्टल के विभिन्न हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही हॉस्टल में मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई। सभी छात्र जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, हॉस्टल प्रशासन और स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए हाइड्रोलिक मशीन का भी इस्तेमाल किया गया। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि कोई भी छात्र हताहत नहीं हुआ। हालांकि, हॉस्टल का एक हिस्सा आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें