मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

पटना के एक रेस्टोरेंट में लगी आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का कर रहीं प्रयास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पटना के एक रेस्टोरेंट में लगी आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का कर रहीं प्रयास

पटना के एक रेस्टोरेंट में लगी आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का कर रहीं प्रयास

पटना ।राजधानी पटना में शुक्रवार को एक रेस्टोरेंट में आग लग गयी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।

मीठापुर सब्जी मंडी से सिपारा जाने वाले रास्ते में स्थित फेमस रेस्टोरेंट से धुंआ उठने लगा। लोगों ने इसकी जानकारी ली तो मालूम हुआ कि किचन में आग लग गई है। इसके बाद आसपास के लोगों ने खुद ही आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना संभव नहीं हो पाया। इसके बाद सूचना मिलते ही कंकड़बाग फायर स्टेशन प्रभारी दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए।

उल्लेखनीय है कि पिछले तीन दिनों में अगलगी की लगातार यह तीसरी घटना है। आठ मई को पटना के पुराने म्युजियम में आग लगी थी। नौ मई को बीएसएनएल ऑफिस में आग लगी थी और 10 मई को रेस्टोरेंट में आग लग गयी। इससे पूर्व पिछले महीने पटना जंक्शन के पास पाल होटल में लगी भीषण आग में आठ लोगों की मौत हो गयी थी और कई लोग गंभीर रूप से झुलस गये थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें