बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, कोई हताहत नहीं
बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, 16 मार्च । उत्तर पश्चिमी जिले के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बीती रात बर्तन बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही दमकल की 11 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचीं और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि बीती करीब 10:40 पर दमकल विभाग को फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की एक-एक करीब 11 गाड़ियों को एडीओ अजय शर्मा के नेतृत्व में घटनास्थल पर आग को काबू करने के लिए भेजा गया। हालात को देखते हुए फैक्ट्री की दीवार को तोड़ने के लिए फायर विभाग को क्रेन की मदद लेनी पड़ी। फैक्ट्री में बर्तन बनाने का काम होता था।
सुबह करीब छह बजे आग पर काबू पाया गया है। फिलहाल कुलिंग ऑपरेशन जारी है। आग किन कारणों से लगी है और इसमें कितने का नुकसान हुआ, इसका अनुमान नहीं लगाया जा सका है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी मामूली रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।





