मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:15 · नई दिल्ली संस्करण

इलेक्ट्राॅनिक दुकान में लगी आग,15 लाख का सामान जलकर राख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
इलेक्ट्राॅनिक दुकान में लगी आग,15 लाख का सामान जलकर राख

पूर्वी चंपारण। जिले के तुरकौलिया मुख्य बाजार में दीपावली की रात एक दुकान में आग लगने से करीब 15 लाख रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया।मिली जानकारी के अनुसार दुकानदार दिनेश कुमार दीपावली की पूजा के बाद दीप जलता छोड़कर दुकान बंद कर घर चले गये। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है,कि उसी जलती दीप से आग लगी है। स्थानीय लोगो ने बताया कि अचानक लगी आग पलक झपकते ही पूरे दुकान को अपने आगोश में ले लिया। आस-पास लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन असफल रहे।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखे लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो चुका था। पीड़ित दुकानदार दिनेश कुमार ने बताया कि आग से लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तुरकौलिया थानाध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि दीपावली कि रात एक इलेक्ट्राॅनिक दुकान में आग लग गई थी, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया है। दुकानदार के तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है।आवेदन मिलते ही अग्रतर कार्रवाई की जायेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें