मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर इलेक्ट्रॉनिक सामान से भरे कंटेनर में आग, घंटों बाद पाया गया काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर इलेक्ट्रॉनिक सामान से भरे कंटेनर में आग, घंटों बाद पाया गया काबू

मुंबई। महाराष्ट्र के वसई इलाके में मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर रात इलेक्ट्रॉनिक सामान से भरे एक कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कंटेनर आग के गोले में तब्दील हो गया।

यह घटना वसई के सातिवली फाटा क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, कंटेनर मुंबई की ओर जा रहा था, तभी उसमें अचानक आग लग गई। कंटेनर में बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान भरा हुआ था, जिसके कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करोड़ों रुपए के सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

वसई-विरार महानगरपालिका के अग्निशमन विभाग के अनुसार, मंगलवार की रात करीब 11:31 बजे पीएसआई प्रभाकर पाटील ने घटना की सूचना फायर विभाग को दी।

बताया गया कि कंटेनर क्रमांक एमएच04केयू4945 में आग लगी थी।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचते ही फायर ब्रिगेड कर्मियों ने होज रील और होज लाइन की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया।

हालांकि आग की तीव्रता काफी अधिक थी, इसलिए अतिरिक्त सहायता के लिए आचोले स्थित मुख्य अग्निशमन केंद्र से वाहन क्रमांक एमएच48एवाई8101 को भी दल सहित मौके पर बुलाया गया।

इसके बाद, दोनों टीमों ने मिलकर लगातार कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाया।

आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड ने कूलिंग प्रक्रिया भी पूरी की। इस पूरे बचाव अभियान में चालक निलेश पाटील, दीपक भोईर और अग्निवीर राकेश सावंत, अक्षय पाटील तथा निकेत पाटील ने अहम भूमिका निभाई।

वहीं दूसरी फायर टीम में चालक भावेश पाटील के साथ अग्निवीर स्वप्निल पाटील और विशाल सावंत भी आग बुझाने के अभियान में सक्रिय रहे। राहत की बात यह रही कि इस भीषण आगजनी की घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें