मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

अनूपपुर: देर रात कच्चे मकान में आग, ग्रामीणों ने 3 घंटे में काबू पाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अनूपपुर: देर रात कच्चे मकान में आग, ग्रामीणों ने 3 घंटे में काबू पाया

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के फुनगा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत पयारी क्रमांक-1 गांव में रविवार-सोमवार की रात कच्चे मकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।फुनगा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत पयारी क्रमांक-1 गांव निवासी ललुआ चौधरी के मकान में हुई। देर रात अचानक आग भड़क उठी, जिससे घर में रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। वहीं नुकसान का वास्तविक आकलन अभी नहीं हो पाया है। आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों का आरोप है कि अज्ञात व्यक्तियों ने जानबूझकर आग लगाई गई है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।कारणों का अभी पता नहींफुनगा पुलिस चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि घटना किसी पुरानी रंजिश का परिणाम हो सकती है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। ग्रामीणों की मदद से सोमवार तड़के लगभग 3 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। सुबह तक की पूछताछ में पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने बताया कि आग पीड़ित के घर से सटे कच्चे मकान में लगी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें