मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

जबलपुर के गुरंदी बाजार में देर रात लगी भीषण आग, सात कबाड़ दुकानें खाक, 10 दमकलों ने पाया काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जबलपुर के गुरंदी बाजार में देर रात लगी भीषण आग, सात कबाड़ दुकानें खाक, 10 दमकलों ने पाया काबू

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के घनी आबादी वाले गुरंदी बाजार में सोमवार देर रात कबाड़ दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्होंने देखते ही देखते आस-पास की सात दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और वहां रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 2 बजे की है। गुरंदी बाजार में मुन्ना भाई, इरफान, हाफिज, इरशाद और इकबाल सहित अन्य लोगों की कबाड़ दुकानें हैं। सभी दुकानदार रोज की तरह रात करीब 9 बजे अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घर लौट चुके थे, जिसके बाद देर रात अचानक कबाड़खानों से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और दमकल विभाग का अमला तुरंत मौके पर पहुंचा। नगर निगम और फायर ब्रिगेड के 10 दमकल वाहन आग बुझाने में जुट गए। हालांकि, बाजार की घनी बस्ती और बेहद संकरी गलियां होने के कारण फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में भारी दिक्कतों और मशक्कत का सामना करना पड़ा। दमकल कर्मियों ने बेहद सूझबूझ से काम लिया और करीब 4 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि रात का समय होने के कारण दुकानों में कोई मौजूद नहीं था।सीएसपी एमएल नागोतिया ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला था और दमकल की मदद से आग को बुझाया गया। स्थानीय निवासियों के अनुसार इस हादसे की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संस्थाओं में गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि शहर के बीचों-बीच चल रहे इन कबाड़ गोदामों और दुकानों को रिहायशी इलाकों से बाहर स्थानांतरित करने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन प्रशासन और नगर निगम द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की जा चुकी है, जिसमें घनी बस्तियों में संचालित इन कबाड़खानों से कभी भी बड़े हादसे की आशंका जताई गई थी। फिलहाल, पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें