मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

शॉर्ट सर्किट से लगी बेडशीट गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शॉर्ट सर्किट से लगी बेडशीट गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

जयपुर। संजय सर्किल थाना इलाके में गुरुवार देर रात एक बेडशीट गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि धुएं के गुबार और लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड को मौके तक पहुंचने का सीधा रास्ता नहीं मिलने के कारण आग बुझाने के लिए दूसरी इमारत पर चढ़कर कार्रवाई करनी पड़ी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक गोदाम में रखा लाखों रुपये का कपड़ा जलकर खाक हो गया।संजय सर्किल थानाधिकारी उमेश बेनीवाल ने बताया कि सीकर हाउस कपड़ा मार्केट स्थित एक इमारत की तीसरी मंजिल पर दिनेश मोहन का बेडशीट का गोदाम है। गुरुवार देर रात अचानक गोदाम में आग लग गई। जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।सूचना पर संजय सर्किल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत बनीपार्क व घाटगेट फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। तीन फायर टेंडर मौके पर पहुंचे, लेकिन संकरी गलियों और रास्ते की कमी के कारण दमकल वाहन सीधे गोदाम तक नहीं पहुंच सके। इसके बाद हाइड्रोलिक फायर ब्रिगेड सहित दमकल कर्मियों ने दूसरी बिल्डिंग पर चढ़कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन गोदाम में रखा कपड़ा और अन्य सामान पूरी तरह जल गया। जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें