मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

वित्तीय प्रणाली मजबूत, बैंकों का कुल एनपीए 2.8 फीसदी पर आया: आरबीआई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई/नई

दिल्ली, । रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने अपनी एक

रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था और वित्तीय प्रणाली मजबूत एवं

जुझारू बनी हुई है, क्योंकि सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (जीएनपीए) का

अनुपात मार्च के अंत में कई साल के निचले स्तर 2.8 फीसदी पर आ गया है।

रिजर्व

बैंक ने गुरुवार को जून, 2024 की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (एफएसआर) जारी

की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों का जीएनपीए

अनुपात कई साल के निचले स्तर 2.8 फीसदी पर आ गया है, जबकि शुद्ध

गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनएनपीए) अनुपात मार्च के अंत में 0.6 फीसदी

रहा। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था और वित्तीय प्रणाली मजबूत एवं

जुझारू बनी हुई है।

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास

ने वित्तीय प्रणाली के सभी हितधारकों से संचालन व्यवस्था को ‘सर्वोच्च

प्राथमिकता’ देने के लिए कहा है। केंद्रीय बैंक की छमाही वित्तीय स्थिरता

रिपोर्ट (एफएसआर) की प्रस्तावना में शक्तिकांत दास ने कहा कि वैश्विक

चुनौतियों के बीच मजबूत वृहद आर्थिक बुनियादी ढांचे के साथ भारतीय

अर्थव्यवस्था मजबूती दिखा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें