मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

डीएवीवी हॉस्टल में फाइनल ईयर छात्रों ने मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर किया डांस, तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डीएवीवी हॉस्टल में फाइनल ईयर छात्रों ने मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर किया डांस, तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के आईईटी विभाग के रामानुजनम बी हॉस्टल में रविवार तड़के फाइनल ईयर के छात्रों द्वारा हंगामे और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और सख्त कार्रवाई की बात कही है।

जानकारी के अनुसार, हॉस्टल में रविवार सुबह करीब 4 बजे के आसपास कुछ छात्र जश्न के मूड में थे। इस दौरान छात्रों ने फिल्मी गाने “दारू बदनाम कर दी” पर अर्धनग्न होकर डांस किया और जमकर शोर-शराबा किया। वीडियो में कुछ छात्र हॉस्टल की बालकनी से नीचे खड़े छात्रों पर पानी फेंकते भी दिखाई दे रहे हैं।

इसी दौरान माहौल बिगड़ गया और छात्रों ने हॉस्टल परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने प्लास्टिक की कुर्सियां, टेबल, खिड़कियों के कांच और यहां तक कि पानी की टंकी को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के दौरान परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। जानकारी के अनुसार, यह सभी छात्र फाइनल ईयर के हैं और घटना की जानकारी आईईटी विभाग के एचओडी ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दे दी है।

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई ने कहा है कि वीडियो के आधार पर छात्रों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दोषी पाए जाने वाले छात्रों पर आर्थिक दंड (पेनल्टी) सहित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और हॉस्टल में हुई गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें