मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कल

लोग अपना नाम मतदाता सूची में जरूर चेक करें, किसी विसंगति की स्थिति में अविलंब बीएलओ को बताएं

रांची। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुरूप झारखंड राज्य अंतर्गत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कल 22 जनवरी सोमवार को किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने बताया कि कल सोमवार 22 जनवरी को राज्य के सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा रहा है। उक्त मतदाता सूची निर्वाचन से जुड़े राज्य के महत्वपूर्ण कार्यालयों में भी प्रकाशित की जानी है।

उन्होंने राज्य के मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना नाम मतदाता सूची में जरूर चेक कर लें, किसी भी कारण यदि कोई विसंगति हुई हो तो इसे अविलंब अपने बीएलओ या अपने संबंधित निर्वाचन निबंधन कार्यालय को सूचित करें। वे चाहें तो इसकी सूचना राज्य के मतदाता हेल्पलाइन सेंटर 1950 पर भी सूचित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भरसक कोशिश की गई है कि मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटि पूर्ण और समावेशी बनाया जाए, फिर भी किसी भी मानवीय त्रुटि या टाइपिंग की गलती की संभावना को पूरी तरह नकारा नहीं जा सकता है। इसलिए निर्वाचन कार्यायलयों के साथ-साथ आम मतदाताओं की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे अपना नाम मतदाता सूची में जरूर देख लें। वे उक्त कार्य वोटर पोर्टल या वोटर हेल्पलाइन एप में भी देख सकते हैं।

पहली बार मतदाता बने युवाओं को सीईओ ने दी बधाई

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने उन सभी युवा मतदाताओं को बधाई दी है जिनका पहली बार मतदाता सूची में नाम दर्ज किया गया है। उन्होंने इन सभी युवा मतदाताओं से अपील भी की है कि वे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के आगामी आम चुनाव में अपने मतदान का प्रयोग तो जरूर से करें ही बल्कि दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे।

हैश टैग अभियान #IamReadyToVote

नव प्रकाशित मतदाता सूची में अपना नाम देखकर मतदाता सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि उक्त सोशल मीडिया अभियान का उद्देश्य युवाओं तथा सोशल मीडिया पर मौजूद तमाम मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में चेक करने के लिए प्रेरित करने के लिए है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें