मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

यौन उत्पीड़न के मामले में न्यायिक हिरासत में भेजे गए फिल्म निर्माता हेमंत कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यौन उत्पीड़न के मामले में न्यायिक हिरासत में भेजे गए फिल्म निर्माता हेमंत कुमार

नई दिल्ली। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के तहत फिल्म निर्माता हेमंत कुमार को गिरफ्तार कर बेंगलुरु की राजाजीनगर पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

उन पर एक अभिनेत्री ने आरोप लगाया है। उसने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि हेमंत ने उनसे 2022 में संपर्क किया था और अपनी आगामी फिल्म 'रिची' में उन्हें मुख्य भूमिका देने का वादा किया था। दोनों के बीच 2 लाख रुपए का एक समझौता हुआ, जिसमें 60,000 रुपए अग्रिम के रूप में भुगतान किया गया था। हालांकि, फिल्म की शूटिंग और रिलीज को लेकर बार-बार देरी हुई, जिससे वह निराश हो गई।

उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में हेमंत ने उनसे कई बार असहज और अनुचित मांगें कीं।

अभिनेत्री ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि हेमंत ने उन्हें फिल्म के कुछ सीन्स के लिए उत्तेजक और आपत्तिजनक कपड़े पहनने के लिए दबाव बनाया। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि कुछ अश्लील सीन करने के लिए उन पर दबाव डाला गया और हेमंत ने उन्हें अनुचित तरीके से छूने का प्रयास भी किया।

यह सब उनके लिए बेहद परेशान करने वाला और दर्दनाक अनुभव रहा।

अभिनेत्री ने दावा किया कि मुंबई में एक प्रचार अभियान के दौरान भी हेमंत का व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं था। वह लगातार उनका उत्पीड़न करते रहे। जब उन्होंने हेमंत के खिलाफ विरोध जताया, तो उन्होंने उन्हें धमकाने के लिए गुंडों को भेजने की धमकी दी, जिससे वह डर गई।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि हेमंत ने अभिनेत्री को एक चेक दिया था, जिसे बाद में बैंक ने बाउंस कर दिया। इसके अलावा, बिना अभिनेत्री की अनुमति के फिल्म के कुछ अनसेंसर्ड और संवेदनशील सीन्स सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए गए, जिससे उनकी निजता और सम्मान को ठेस पहुंची। इन सभी आरोपों के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की और हेमंत को गिरफ्तार कर लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें