मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ''फाइटर'' का जलवा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देशभक्ति

को समर्पित सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ बड़े पर्दे पर धमाल मचा रही

है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग में ही 24.60 करोड़ की जबरदस्त कमाई की।

फिल्म ने दूसरे दिन 41.60 करोड़, तीसरे दिन 27.60 करोड़, चौथे दिन 28.50

करोड़ और पांचवें दिन 8.00 करोड़ की कमाई की। अब छठे दिन का कलेक्शन सामने आ

गया है।

फिल्म ‘फाइटर’ को दर्शकों और क्रिटिक्स से बहुत

सारा प्यार मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने छठे दिन

लगभग 7.75 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 134.25 करोड़

रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड की बात करें तो फिल्म ने

लगभग 222 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

सिद्धार्थ आनंद

की निर्देशित और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग से वायाकॉम18 स्टूडियोज की

प्रस्तुत फिल्म ‘फाइटर’ सिनेमाई प्रतिभा का प्रतीक है। यह फिल्म एक

अद्वितीय सिनेमाई अनुभव का वादा करते हुए, दिल को छू लेने वाले एक्शन और

देशभक्ति के उत्साह को सहजता से जोड़ती है। फिल्म ‘फाइटर’ अब सिनेमाघरों

में रिलीज हो चुकी है और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

फाइटर

के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं। हालांकि फाइटर के डिजिटल

राइट्स भी करोड़ों में बेचे गए हैं लेकिन निर्माताओं को वास्तव में कितना

मिला? ये जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फाइटर थिएटर में रिलीज होने के 56

दिन बाद ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल

कपूर और करण सिंह ग्रोवर अहम भूमिका में हैं। सिद्धार्थ आनंद की निर्देशित

यह आठवीं फिल्म है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें