यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म सिटी परियोजना की समीक्षा
नोएडा
यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म सिटी परियोजना में आज सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास आयुक्त महोदय मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में फ़िल्म सिटी प्रोजेक्ट हेतु बिड करने वाली चारों कम्पनीज़ के प्रतिनिधियों द्वारा प्रेज़ेंटेशन दिया गया।
इसमें प्रमुख सचिव व अध्यक्ष यमुना प्राधिकरण अनिल कुमार सागर, निदेशक सूचना शिशिर सिंह, अंशुमन त्रिपाठी सहायक निदेशक द्वारा ऑनलाइन तथा प्राधिकरण की तरफ़ से मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी क्रमशः कपिल सिंह तथा विपिन कुमार जैन, ओएसडी शैलेंद्र भाटिया, आरपी गुप्ता, कंसलटेंट कंपनी सीबीआरई सहित अन्य अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया।
कार्यालय सभाकक्ष में फ़िल्म सिटी परियोजना के अंतर्गत बिट करने वाली चारों कंपनियों द्वारा अपना प्रस्तुतिकरण दिया गया। प्रस्तुतीकरण में विशेषकर कंपनियों द्वारा फ़िल्म सिटी परियोजना को विकसित किए जाने के संबंध में अपना विज़न, कॉन्सेप्ट, टाइम लाइन, हाइलाइट्स आदि बिंदुओं पर ज़ोर दिया गया।





