मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में फिल्म '120 बहादुर' टैक्स फ्री, फरहान अख्तर ने सीएम रेखा गुप्ता का जताया आभार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में फिल्म '120 बहादुर' टैक्स फ्री, फरहान अख्तर ने सीएम रेखा गुप्ता का जताया आभार

नई दिल्ली। अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म ’120 बहादुर’ 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई थी। अब एक हफ्ते बाद फिल्म को दिल्ली में टैक्स फ्री कर दिया गया है।

अपनी फिल्म को मिले इस रिस्पांस से फरहान अख्तर खुश हैं और उन्होंने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया है।

फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर '120 बहादुर' के टैक्स फ्री होने की जानकारी देते हुए पोस्ट किया है। फिल्म का पोस्टर शेयर कर उन्होंने लिखा, "दिल्ली में अब '120 बहादुर' टैक्स फ्री हो गई है। दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी का उनके समर्थन के लिए आभारी हूं। उनके इस समर्थन से साहस की यह कहानी और भी दूर तक पहुंच जाएगी।"

मतलब अगर आप शुक्रवार को फिल्म देखने के लिए टिकट खरीदेंगे तो टिकट के पैसे कम देने होंगे। ये फैसला उस वक्त लिया गया है, जब आज शुक्रवार को पर्दे पर 'गुस्ताख इश्क' और 'तेरे इश्क में' सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।

इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार रात फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया था।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, "ऐतिहासिक युद्ध फिल्म 120 बहादुर, 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला की लड़ाई में बहादुरी से लड़ने वाली 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के 120 सैनिकों के असाधारण साहस, नेतृत्व और बलिदान को श्रद्धांजलि देती है।"

उन्होंने लिखा, "यह फिल्म मेजर शैतान सिंह भाटी के प्रेरक नेतृत्व पर प्रकाश डालती है, जिनके कार्य और बलिदान भारत के सैन्य इतिहास में साहस के एक विशिष्ट प्रतीक हैं। वीर सैनिकों के सम्मान में दिल्ली सरकार ने 28 नवंबर से दिल्ली में इस फिल्म को कर-मुक्त करने का निर्णय लिया है। फिल्म के निर्माताओं को बधाई।"

इससे पहले भी समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने फिल्म की तारीफ की थी।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि फिल्म देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों की बहादुरी को दिखाती है, जो हर मुश्किल हालात में देश की सीमाओं पर रहकर हमारी रक्षा करते हैं। ये एक सच्ची कहानी है, जिसे पर्दे पर बहुत अच्छे तरीके से दिखाया गया है। ये फिल्म हर किसी को देखनी चाहिए। हमारे देश के युवाओं को पता होना चाहिए कि युद्ध में एक सैनिक और पूरा देश कैसे मिलकर मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें