मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स: भारत को 1-0 से पराजित कर अमेरिकन टीम जीतीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,

13 जनवरी । एफआइएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स के तहत शनिवार को

चौथा और आखिरी मैच भारत और अमेरिका के बीच खेला गया। मोरहाबादी स्थित मरांग

गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गये इस मैच में

अमेरिका ने 1-0 के साथ जीत हासिल की और मिशन ओलंपिक की ओर एक और कदम

बढ़ाया। साथ ही, टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए कलिंगा स्टेडियम, ओडिशा में

वर्ष 2019 में खेले गये ओलंपिक क्वालिफायर मैच में भारत से मिली पराजय का

बदला भी ले लिया। इस दौरान अमेरिका की टीम को परास्त कर इंडियन टीम ने

टोक्यो ओलंपिक का टिकट कटाया था।

जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ ग्राउंड

में खेले गए मैच में एबिगल तमेर ने अमेरिकन टीम के लिए एक गोल किया।भारतीय

टीम कई अहम मौकों पर पेनल्टी कॉर्नर को गोल में नहीं बदल सकी। पूरे मैच में

भारतीय टीम बेरंग नजर आयी जबकि अमेरिकी टीम ने लगातार उस पर दबाव बनाए

रखा।

मैच शुरू होने से पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण, गृह सचिव

अविनाश कुमार, हॉकी इंडिया के भोलानाथ सिंह समेत अन्य ने ग्राउंड में भारत

और अमेरिकन टीम के खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया।

इससे पहले शनिवार

को खेले गए तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने इटली को 3-0 से पराजित कर दिया।

इसके पूर्व दूसरे मैच में जापान ने चेक गणराज्य की टीम को 2-0 से परास्त

किया। इस मैच से भी पहले ओलंपिक क्वालिफायर के लिए शुरू हुए पहले मैच में

जर्मनी और चिली के बीच मुकाबला हुआ था,जिसमें जर्मनी ने 3-0 से जीत कर

अभियान की शुरुआत की।

मैच के दौरान जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ

स्टेडियम, मोरहाबादी में दर्शकों के लिए इंट्री फ्री रखी गयी थी।सुरक्षा के

लिहाज से भी जगह जगह पर पुलिस बल के जवान और अधिकारी भी उपस्थित थे।

रविवार

को भी ओलंपिक क्वालीफायर के लिए दिनभर में चार मैच खेले जाएंगे.।इनमें

चिली- चेक गणराज्य, जापान- जर्मनी, अमेरिका- इटली के मैच शामिल हैं। आखिरी

मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें