मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स : पेनल्टी शूटआउट में इटली ने चिली को 4-3 से किया पराजित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची

(झारखंड), 18 जनवरी राजधानी रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह

एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में चल रहे एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर-2024

में गुरुवार को इटली-चिली के बीच पहला मैच हुआ। इसमें पेनल्टी शूटआउट के

बाद इटली ने चिली को 4-3 से हराया। चिली और इटली के बीच खेले गए इस मुकाबले

के फर्स्ट हॉफ में इटली 2-1 से आगे था। इस दौरान इटली की ओर से ब्रूनी

एंटोनेला और कार्टा ने गोल किये थे जबकि चिली से एकमात्र गोल टाला

फ्रांसिस्का ने किया। अंततः यह मैच 2-2 पर खत्म हुआ।

इसके बाद

पेनल्टी शूटआउट में इटली ने 2 गोल किये जबकि चिली की टीम एक ही गोल कर पाई।

इटली की फ्रेडरिक कार्टा को प्लेअर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर पूर्व

खेल मंत्री और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, खेल निदेशक सुशांत गौरव और

हॉकी इंडिया के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

ओलंपिक क्वालिफायर

मुकाबले में अब आज न्यूजीलैंड बनाम चेक रिपब्लिक (01:30) के मैचों के

अलावा दो सेमीफाइनल खेले जाने हैं। इनमें यूएसए बनाम जापान (सेमीफाइनल

04:30) और भारत बनाम जर्मनी (सेमी फाइनल 07:30) मैच शामिल हैं। हालांकि,

इटली- चिली और न्यूजीलैंड- चेक गणराज्य के बीच होने वाले मुकाबले पांचवीं

से आठवीं पोजीशन के लिए खेले जाने हैं। जापान- अमेरिका तथा अमेरिका- भारत

के मुकाबले में विजेता टीम 19 जनवरी को फाइनल मैच खेलेगी। सेमीफाइनल में

हारने वाली टीम के बीच तीसरे स्थान के लिए मुकाबला होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें