मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

हिजबुल्लाह ने दागे रॉकेट, इजराइल ने दिया तगड़ा जवाब, लॉन्चर को किया तबाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बेरूत, । हिजबुल्लाह ने अपने शीर्ष कमांडर फुआद शुकर के मारे

जाने के बाद गुरुवार देररात (स्थानीय समय) इजराइल पर दर्जनों रॉकेट दागे।

कहा जा रहा है कि हालांकि, केवल पांच रॉकेट ही इजराइल में प्रवेश कर पाए।

इजराइल के रक्षा बलों के अनुसार, रॉकेट हमलों में किसी तरह के नुकसान या

किसी नागरिक के घायल होने की सूचना नहीं है। इजराइली रक्षा बलों ने भी

जवाबी कार्रवाई करते हुए दक्षिणी लेबनान के येटर में हिजबुल्लाह के रॉकेट

लॉन्चर पर हमला किया है।

उल्लेखनीय है कि इजराइल के गोलान हाइट्स

में फुटबॉल मैदान पर 27 जुलाई को हिजबुल्लाह के हमले में 12 बच्चों की मौत

हो गई थी। इसका बदला लेते हुए इजराइल ने हिजबुल्लाह के शीर्ष कमांडर फुआद

को बेरूत में मार गिराया। फुआद के मारे जाने के बाद हिजबुल्ला और इजराइल के

बीच तनाव बढ़ गया है। फुआद की मौत के 48 घंटे बाद हिजबुल्लाह ने इजराइल के

पश्चिमी गैलिली पर रॉकेट हमले किए। साथ ही इसकी जिम्मेदारी भी ली है।

हिजबुल्लाह

ने दावा किया है कि उसने पहले लेबनान के चामा गांव में इजराइली हमले के

जवाब में मेत्जुबा के उत्तरी सीमा समुदाय पर दर्जनों रॉकेट दागे। चामा में

कथित तौर पर चार सीरियाई मारे गए और कई लेबनानी नागरिक घायल हो गए। इजराइली

रक्षा बलों ने कहा है कि जवाब में लेबनान के येटर में हिजबुल्लाह के रॉकेट

लॉन्चर पर हमला किया गया। इसका इस्तेमाल पश्चिमी गैलिली पर बमबारी के लिए

किया जा रहा था। इस रॉकेट लॉन्चर को तबाह कर दिया गया।

इजराइल के

रक्षा बलों ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, पश्चिमी गैलिली क्षेत्र में

सक्रिय किए गए अलर्ट के बाद, लेबनान से आए कई रॉकेटों का पता चलने के बाद

कुछ को हवा में ही नेस्तनाबूद कर दिया गया। कुछ खुले क्षेत्रों में गिरे।

इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। इजराइल ने यह भी कहा है कि 13 जुलाई को

दक्षिणी गाजा पट्टी में हवाई हमले में हमास के सैन्य विंग कमांडर मोहम्मद

डेफ की मौत हो गई। तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या के एक दिन

बाद इजराइल ने इसकी पुष्टि की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें