मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

पांचवें चरण में 49 सीटों पर 695 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 8 राज्यों व

केंद्रशासित प्रदेशों के 695 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इस चरण के लिए 20 मई

को मतदान होगा।

चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के

अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित

प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए कुल 1586 नामांकन पत्र दाखिल

किए गए थे। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 3 मई थी। सभी नामांकन

पत्रों की जांच के बाद 749 नामांकन पत्र वैध पाए गए। नाम वापसी के बाद 695

उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

महाराष्ट्र में 13 संसदीय

क्षेत्रों से अधिकतम 512 नामांकन फॉर्म थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 14

संसदीय क्षेत्रों से 466 नामांकन फॉर्म थे। झारखंड में 4-चतरा संसदीय

क्षेत्र में सबसे अधिक 69 नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए, इसके बाद उत्तर

प्रदेश में 35-लखनऊ में 67 नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए। 5वें चरण के लिए एक

संसदीय सीट पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 14 है।

बिहार

की 5 सीटों से 80, जम्मू एवं कश्मीर की 1 सीट से 22, झारखंड की 3 सीटों से

54, लद्दाख की एक सीट से 3, महाराष्ट्र की 13 सीटों से 264, ओडिशा की 5

सीटों से 40, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों से 144 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों

से 88 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें