मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:52 · नई दिल्ली संस्करण

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मादा बाघ शावक की मौत, गश्त के दौरान मिला शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मादा बाघ शावक की मौत, गश्त के दौरान मिला शव

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में शुक्रवार को एक मादा बाघ शावक का शव मिला है। क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया अनुपम सहाय ने बताया कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर रेंज में बीट क्रमांक आर एफ 404 में गश्त के दौरान एक मादा बाघ शावक के मौत की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही विभागीय अमले द्वारा तत्काल स्थल पर पहुँचकर मानक संचालन प्रक्रिया (एस ओ पी) के तहत आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ की गई है। मृत्यु का कारण संभावित आपसी संघर्ष बताया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त होते ही उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया तथा वन्यप्राणी अपराध नियंत्रण ब्यूरो एवं राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण एन टी सी ए के निर्देशानुसार प्रक्रियाएँ पूर्ण की गईं। मृत बाघ शावक का पंचनामा तैयार कर स्थल संरक्षण किया गया। डॉग स्वायड से शव तथा स्थल की जांच कराई गई। मेटल डिटेक्टर से शव की जांच की गई। सक्षम वन्य चिकित्सक की उपस्थिति में विस्तृत पोस्टमॉर्टम परीक्षण किया गया। नमूना संकलन विधिवत किया गया, जिसे परीक्षण हेतु अधिकृत प्रयोगशाला प्रेषित किया जाएगा। शव दाह की कार्यवाही कल की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें