मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

महिला पुलिस हेड कांस्टेबल बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महिला पुलिस हेड कांस्टेबल बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की झुंझुनूं टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना बुहाना जिला झुंझुनू की महिला पुलिस हेड कांस्टेबल संतोष को बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। यह रिश्वत दर्ज मामले में नाम हटाने सहित हवालात में बंद नहीं करने की एवज में मांगी गई थी।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी झुंझुनूं टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि स्वयं व उसके भाई व चाचा के विरुद्ध पुलिस थाना बुहाना में आपसी विवाद का प्रकरण दर्ज है। जिसकी जांच महिला पुलिस हेड कांस्टेबल संतोष द्वारा किया जा रहा था। जहां पुलिस हेड कांस्टेबल संतोष ने परिवादी व उसके भाई का नाम हटाने व परिवादी के भाई को बंद नहीं करने की एवज में तीस हजार रुपये रिश्वत की मांगी। जिस पर एसीबी की टीम ने मिली शिकायत पर गोपनीय रिश्वत मांग सत्यापन करवाया। जहां हेड कांस्टेबल संतोष ने परिवादी से दो बार में दस हजार रुपये ले लिये। जिस पर एसीबी झुंझुनूं के उप अधीक्षक शब्बीर खान और उनकी टीम ने ट्रेप की कार्रवाई करते हुए पुलिस हेड कांस्टेबल संतोष को बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है और साथ ही परिवादी से बीस हजार रुपये की रिश्वत भी बरामद कर ली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें