महिला अधिकारी राज्य के विकास में निभाये सक्रिय भूमिका : किरण बेदी

महिला अधिकारी राज्य के विकास में निभाये सक्रिय भूमिका : किरण बेदी
पुदुच्चेरी की पूर्व उप -राज्यपाल का बिपार्ड में अतिथि वक्ता के रूप में आगमन
गया। डॉ, किरण बेदी, भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल होने वाली पहली महिला और पुद्चेरी की पूर्व उप-राज्यपाल बिपार्ड, गया पहुँची। उन्हं बिपार्ड द्वारा प्रशिक्षु पदाधिकारियों के साथ अपना प्रशासनिक अनुभव साझा करने के लिए अतिथि वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था। उन्होंने बिपार्ड के स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में स्थित ओपन एयर थिएटर में प्रशिक्षु पदाधिकारियों को संबोधित किया। संबोधन के दौरान उन्होने राष्ट्र निर्माण और समाज के कमजोर वर्ग की सेवा के प्रति सिविल सेवकों की प्रतिबद्धता और समर्पण बारे में बात की। उन्होने जेल सुधार, यातायात नियम और टीम निर्माण पर भी चर्चा की। महिला अधिकारियों को राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हुए,उन्होंने कहा कि महिला अधिकारियों को आधिकारिक कार्य और पारिवारिक जिम्मेदारियों के दोहरे कर्तव्यं को संतुलित करना पड़ता है, इसलिए महिलाओं को विवाह और मातृत्व इत्यादि से संबंधित पारिवारिक विषय पर भी निर्णयात्मक भुमिका निभानी चाहिए।प्रशिक्षु अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. किरण बेदी के वक्तव्य ने न केवल उन्हें प्रेरित किया बल्कि अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक नई दिशा भी प्रदान की। उनके नेतृत्व अनुभव से अधिकारियों को यह समझने में मदद मिलेगी कि सच्ची सेवा और समर्पण न केवल व्यक्तिगत विकास की ओर ले जाते हैं बल्कि समाज में भी सकारात्मक बदलाव लाते है। उनके प्रेरणादायक शब्दों ने प्रशिक्षु अधिकारियों के मनोबल को ऊँचा उठाया और उन्होंने अनुशासन, ईमानदारी और समर्पण के महत्व पर ज़ोर दिया। प्रशिक्षु पदाधिकारी उनके साथ बातचीत करके अत्यंत प्रेरित महसूस कर रहे थे और अपने कर्तव्यों को और अधिक प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया।डॉ. किरण बेदी ने बूद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बोधगया में महाबोधि मंदिरका दर्शन कर प्रार्थना किया। इस आध्यात्मिक दर्शन के दौरान उन्होंने बौद्ध धर्म में निहित शांति और ध्यानके संदेशों पर प्रकाश डाला और मानसिक शांति और संतुलन के महत्व को रेखांकित किया।इसके बाद बिपार्ड के पदाधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उनके सम्मान में एक औपचारिक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह के दौरान बिपार्ड के अधिकारियों ने डॉ. किरण बेदी के अमूल्य मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बिपार्ड के अपर महानिदेशक -सह-आयुक्त, मगध मंडल मयंक वरवडे भी उपस्थित थे।वर्तमान में बिहार सरकार के 1199 पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को बिपार्ड, गया मे संस्थागत प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिसमे भारतीय प्रशासनिक सेवा (2023 बैच) बिहार संवर्ग के 11 पदाधिकारी, बिहारलोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित 909 पदाधिकारी एवं बिहार कर्मचारी चयन आयोग से चयनित 159ऑडिटर और 120 योजना सहायक शामिल हैं।





