मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

जबलपुर : कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गई महिला अधिकारी, मचा हड़कंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जबलपुर जिले में 19 अप्रेल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान

है। इसमें 12 हजार अधिकारी एवं कर्मचारियों को मतदान दलों के साथ-साथ

अलग-अलग प्रकार के दायित्व दिए गए हैं। इनमें कुछ ऐसे हैं जो कि किसी गंभीर

किस्म की बीमारी से पीडि़त हैं। लोकसभा चुनाव ड्यूटी को लेकर एक 56 वर्षीय

महिला जो कि कालेज की प्रोफेसर है उन्होंने एक प्राइवेट लैब की रिपोर्ट

जिला निर्वाचन कार्यालय में सौंपकर छुट्टी का आवेदन दिया है। महिला का कहना

है कि उसे सर्दी खांसी थी जिसकी उसने जांच करवाई तो उसे कोरोना पॉजिटिव

बताया गया है।

रिपोर्ट लेकर जब महिला छुट्टी का आवेदन लेकर

कलेक्ट्रेट पहुंची तो हड़कंप मच गया।संयुक्त कलेक्टर नदीमा शीरी ने कहा कि

वे इसकी जानकारी घर के सदस्य से भिजवा सकती थीं। उसके बाद अवकाश स्वीकृत

करते हुए उन्होंने घर या अस्पताल में क्वारंटाइन होने की सलाह दी। प्राइवेट

लैब से मिली रिपोर्ट की स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। सीएमएचओ

डॉक्टर संजय मिश्रा का कहना है कि आईसीएमआर की गाइडलाइन के मुताबिक

आरटीपीसीआर रिपोर्ट ही मान्य होती है। महिला ने जिस लैब से टेस्ट करवाया है

उसे पोर्टल में पॉजिटिव दिखाते हुए टूनेक टेक्निक लिखी है। लैब रिपोर्ट को

आईसीएमआर भेजा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें