मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

10 फरवरी का पंचांग : फाल्गुन कृष्ण की अष्टमी तिथि, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
10 फरवरी का पंचांग : फाल्गुन कृष्ण की अष्टमी तिथि, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

नई दिल्ली। सनातन धर्म में पंचांग का बहुत महत्व है। यह पांच अंगों तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वारके आधार पर शुभ-अशुभ समय का निर्णय करने में मदद करता है। दृक पंचांग के अनुसार, 10 फरवरी को फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है।

यह तिथि सुबह 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। उसके बाद नवमी शुरू हो जाएगी। वहीं, उदयातिथि के अनुसार पूरे दिन अष्टमी तिथि रहेगी। नक्षत्र की बात करें तो विशाखा नक्षत्र सुबह 7 बजकर 55 मिनट तक प्रभावी रहेगा, इसके बाद अनुराधा नक्षत्र शुरू होगा। योग ध्रुव है, जो 11 फरवरी की रात 1 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। करण कौलव सुबह 7 बजकर 27 मिनट तक है और फिर तैतिल करण शाम 8 बजकर 43 मिनट तक चलेगा।

10 फरवरी, मंगलवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।

सूर्योदय सुबह 7 बजकर 4 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 7 मिनट पर होगा।

शुभ कार्यों के लिए अभिजित, विजय या अमृत काल जैसे समय चुनना बेहतर होता है। शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 20 मिनट से 6 बजकर 12 मिनट तक, अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 58 बजे तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 26 मिनट से 3 बजकर 10 मिनट तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 5 मिनट से 6 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। अमृत काल रात 11 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक है।

कोई शुभ या नया कार्य करने की योजना है, तो राहुकाल का विशेष ध्यान रखें। राहुकाल दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से 4 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।

धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान नया या शुभ कार्य करने से फलित नहीं होता। अन्य अशुभ समय में यमगंड सुबह 9 बजकर 50 मिनट से 11 बजकर 13 मिनट तक, गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से 1 बजकर 58 मिनट तक है। पंचांग के अनुसार विंछुड़ो पूरे दिन और कुछ अन्य अशुभ योग जैसे आडल योग सुबह 7 बजकर 4 मिनट से 7 बजकर 55 मिनट तक प्रभावी है।

10 फरवरी को मंगलवार है, जो माता दुर्गा, श्रीराम भक्त हनुमान और मंगल ग्रह को समर्पित है। इस दिन भक्ति-भाव से पूजा करने माता दुर्गा और श्रीराम भक्त प्रसन्न होते हैं और मंगल ग्रह शांत होते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें