मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

बेखौफ अपराधियों ने चाचा-भतीजा को गोलियों से भूना -एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना।राजधानी में लगातार हो रही वारदातों से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अपराधियों ने एक बार फिर राजधानी से सटे मनेर में शनिवार की देर रात चाचा-भतीजा को गोलियों से भून डाला। इलाज के लिए दोनों को पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने चाचा को मृत घोषित कर दिया जबकि भतीजा बुरी तरह से घायल है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। राजधानी पटना में लगातार हो रही वारदातों से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अपराधियों ने एक बार फिर राजधानी से सटे मनेर में शनिवार की देर रात चाचा-भतीजा को गोलियों से भून डाला। इलाज के लिए दोनों को पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने चाचा को मृत घोषित कर दिया जबकि भतीजा बुरी तरह से घायल है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मनेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान चाचा देव कुमार की मौत हो गई जबकि बिट्टू का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है। मृतक के परिजनों का रो-रो का बुरा हाल है। डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि देव कुमार को अपराधियों ने पीछे से गोली मारी है, जो सीने के आर-पार हो गई। दो मोटरसाइकिल से चार अपराधी दोनों चाचा भतीजा का पीछा करते हुए ब्रह्मचारी गांव के नजदीक पहुंचे और दोनों को गोली मार दी। बिट्टू कुमार के बाह में गोली लगी है और वह घायल है। माना जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज खंगाल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें