मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

पिता ने पुत्र के देहांत पर किया अंगदान, तीन को मिलेगा जीवनदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पिता ने पुत्र के देहांत पर किया अंगदान, तीन को मिलेगा जीवनदान

अजमेर। अजमेर जिले के केकड़ी निवासी जवाहर राम गुर्जर ने अपने 16 वर्षीय पुत्र दुर्गा शंकर गुर्जर के निधन के बाद अंगदान कर तीन लोगों को नई जिंदगी देने का प्रेरणादायी कार्य किया है।राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में मृतक के पिता को सांत्वना देते हुए कहा कि जवाहर राम गुर्जर का यह साहसिक निर्णय समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना या अन्य कारणों से होने वाली असामयिक मौतों में सुरक्षित अंगों का प्रत्यारोपण कर अन्य लोगों को जीवनदान दिया जा सकता है। उन्हाेंने जेएलएन अस्पताल की टीम की सराहना की, जिन्होंने कम समय में अंग निकाल कर ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से जयपुर एसएमएस अस्पताल भेजने का ऐतिहासिक कार्य किया।मृतक के पिता जवाहर राम गुर्जर ने बताया कि उनके पुत्र को बीते मंगलवार को अचानक सिरदर्द हुआ था। उपचार के लिए पहले केकड़ी और फिर अजमेर लाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि बेटे की दोनों किड़नी और लीवर सुरक्षित निकाले गए, जिनसे तीन लोगों को जीवन मिल सकेगा।चिकित्सालय के प्राचार्य डॉ. अनिल सामरिया ने कहा कि दुर्गा शंकर गुर्जर की ब्रेन डेथ हो चुकी थी। चिकित्सकीय टीम ने उनकी दोनों किड़नी और लीवर निकालकर एसएमएस अस्पताल, जयपुर भेजे, जहां तीन जरूरतमंद मरीजों को प्रत्यारोपण से जीवनदान मिलेगा। उन्होंने बताया कि मृतक का हृदय भी प्रत्यारोपण हेतु निकालने की योजना थी, लेकिन समय की अनुकूलता न होने से इसे संभव नहीं किया जा सका।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें