मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रेलर की टक्कर से पिता-बेटी की मौत, मां घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रेलर की टक्कर से पिता-बेटी की मौत, मां घायल

उदयपुर। डबोक थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। यहां चित्तौड़गढ़-उदयपुर सिक्स लेन हाईवे पर एयरपोर्ट के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को ओवरटेक करने के दौरान अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार पिता और 11 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के समय तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर उदयपुर से भटेवर की ओर जा रहे थे।डबोक थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान भोपा-मगरी निवासी देवीलाल वसीटा (46) और उनकी बेटी देवासी वसीटा (11) के रूप में हुई है। दोनों ट्रेलर के नीचे आने के कारण मौके पर ही कुचले गए। वहीं पीछे बैठी कला वसीटा (43) बाइक से दूर दूसरी ओर गिर गईं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से एमबी हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।सिंह ने बताया कि बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक ओवरटेक करने के प्रयास में संतुलन बिगड़ने से बाइक से टकरा गया। हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को बरामद कर थाने में खड़ा करा दिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बन गई। स्थानीय होटल और ढाबा संचालकों ने घायल महिला की मदद कर पुलिस को सूचना दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें