मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

बेहतर लीची उत्पादन करने वाले किसान होंगे सम्मानित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण। जिले में लीचीपुरम उत्सव की तैयारी जोरों पर है। इसी कड़ी में सोमवार को आयोजन समिति की एक बैठक समिति के संरक्षक सत्यदेव राय आर्य के आवास पर संपन्न हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि लीचीपुरम उत्सव समिति उत्कृष्ट लीची के उत्पादन करने वाले किसानों को सम्मानित करेगी। इसके लिए कार्यक्रम से पूर्व एक समारोह करके किसानों के लीची की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके बाद उनका चयन किया जाएगा।

समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिले की सभी जनप्रतिनिधियों को इसमें आमंत्रित किया जाए साथ ही कोई अगर समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है तो उससे भी मंच से सम्मानित किया जाए। समिति के सदस्यों ने इस बात पर गंभीरता से विचार किया कि लोकसभा चुनाव के कारण कुछ कठिनाइयां है सामने आ रही है लेकिन सभी एकजुट होकर उसका सामना करते हुए एक आला दर्जे का कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस बार लीचीपुरम उत्सव का आयोजन चुनाव परिणाम के बाद हो रहा है, इसलिए इसमें जिले के प्रशासनिक पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगाद्ध

इस अवसर पर सदस्यों के बीच कार्यक्रम से जुड़े विभागों का अविलंब बंटवारा कर देने का निर्णय लिया गया। अगली बैठक में टीम बनाकर सभी को अपने-अपने कार्य आवंटित कर दिए जाएंगे। बैठक में सत्यदेव राय आर्य, सुदिष्ट नारायण ठाकुर, मुखिया राकेश पाठक, बीके वीरेंद्र, हामिद रजा, भूषण कुशवाहा, विनोद कुमार दुबे, मनोज मिली, शंकर कुशवाहा, मनोज कुमार, कृत नारायण कुशवाहा, मंजय चौरसिया, आकाश गौरव, संजय कुमार सिंह, ओम प्रकाश, शफी अहमद खान सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें