मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:47 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में किसानों को मिलेगी पर्याप्त खाद, सांसद ने केंद्र के सामने उठाया मुद्दा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार में किसानों को मिलेगी पर्याप्त खाद, सांसद ने केंद्र के सामने उठाया मुद्दा

पश्चिम चम्पारण (बगहा)। वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र सहित पूरे बिहार में खरीफ फसलों के लिए यूरिया और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार ने नई दिल्ली में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कि है।

सांसद ने उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय की संयुक्त सचिव वंदना प्रेयसी तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के निदेशक (मूवमेंट) अभय कुमार के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन में यूरिया और डीएपी की कमी से किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, इसलिए समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।

बैठक के दौरान केंद्रीय अधिकारियों ने सांसद को आश्वस्त किया कि बिहार में किसानों की जरूरत के अनुरूप यूरिया एवं डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जायेंगे और शीघ्र ही उर्वरकों की आपूर्ति में सुधार किया जायेगा।

सांसद सुनील कुमार ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार के इस आश्वासन से वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र सहित पूरे बिहार के किसानों को खरीफ फसल की बुवाई और खेती कार्य में राहत मिलेगी तथा उर्वरकों की कमी की समस्या दूर होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें