मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:27 · नई दिल्ली संस्करण

किसान ही भारतीय अर्थव्यवस्था की आत्मा : शिवराज सिंह चौहान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
किसान ही भारतीय अर्थव्यवस्था की आत्मा : शिवराज सिंह चौहान

ग्वालियर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कृषि को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ और किसानों को उसकी आत्मा बताया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसानों की सेवा हमारे लिए भगवान की पूजा के समान है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले दस वर्षों में कृषि क्षेत्र को लेकर कई बड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार का प्रयास लगातार रहा है कि उत्पादन बढ़े, लागत घटे, उपज का उचित मूल्य मिले और प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किसानों को राहत दी जाए।

उन्होंने विशेष रूप से गेहूं उत्पादन का उल्लेख करते हुए कहा कि गेहूं भारतीय किसानों की प्रमुख फसल है, लेकिन यह फसल जलवायु परिवर्तन और बढ़ते तापमान जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह आशंका है कि बदलते मौसम के कारण गेहूं का उत्पादन प्रभावित हो सकता है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में लगभग 44 प्रतिशत उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई है और गेहूं के उत्पादन में भी नए रिकॉर्ड बनाए गए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार आने वाले समय की चुनौतियों को देखते हुए ऐसी नई किस्मों के विकास पर काम कर रही है जो बढ़ते तापमान और कम पानी की स्थिति में भी अधिक उत्पादन दे सकें। चौहान ने भरोसा जताया कि वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों के सहयोग से भारत गेहूं उत्पादन में आत्मनिर्भर ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अग्रणी भूमिका निभाएगा।

इसी क्रम में शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय (आरवीएसकेवीवी) में पौधरोपण भी किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प के क्रम में आज ग्वालियर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय (आरवीएसकेवीवी) परिसर में पौधा रोपा। इस अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना, आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एमएल जाट सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें