मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:00 · नई दिल्ली संस्करण

मुआवजे की मांग पर अड़े किसान, झाबुआ कलेक्ट्रेट में खुले आसमान के नीचे रात बिताई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुआवजे की मांग पर अड़े किसान, झाबुआ कलेक्ट्रेट में खुले आसमान के नीचे रात बिताई

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में बदनावर-टिमरवानी फोरलेन निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे से असंतुष्ट किसानों का झाबुआ कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। गुरुवार से शुरू हुए आंदोलन में बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं शामिल हैं। किसानों ने रात कलेक्ट्रेट परिसर में ही गुजारी और सामूहिक रूप से भोजन तैयार कर खाया। किसानों का कहना है कि मुआवजे के मुद्दे पर लिखित आश्वासन मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

धरना स्थल पर किसानों ने सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई। गुरुवार रात करीब 30 किलो आटे की बाटी और 7 किलो चावल तैयार किए गए। शुक्रवार सुबह करीब 10 लीटर दूध की चाय और पोहे का नाश्ता बनाया गया। किसानों ने कहा कि मांग पूरी होने तक वे इसी तरह धरना स्थल पर रहेंगे। किसानों की प्रमुख मांग फोरलेन के लिए अधिग्रहित जमीन का नियमानुसार बाजार मूल्य से चार गुना मुआवजा दिए जाने की है। गुरुवार को मेघनगर एसडीएम अवनधती प्रधान और एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर देवेंद्र चापडेकर ने धरना स्थल पहुंचकर किसानों से चर्चा की थी। अधिकारियों ने किसानों को आर्बिट्रेशन आवेदन के माध्यम से अपनी आपत्ति और पक्ष रखने की सलाह दी थी।

रास्ते, ड्रेनेज और सड़क की ऊंचाई पर बनी सहमति

किसान संघ के जिला मंत्री वरदीचंद पाटीदार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। चर्चा में खेतों तक पहुंचने वाले रास्तों, ड्रेनेज व्यवस्था और फोरलेन की ऊंचाई को लेकर सहमति बनी, लेकिन मुआवजे के मुद्दे पर किसानों और प्रशासन के बीच सहमति नहीं बन सकी। किसानों ने स्पष्ट किया है कि जब तक मुआवजे के संबंध में लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक कलेक्ट्रेट परिसर में उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें