मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:46 · नई दिल्ली संस्करण

पाली में किसान की खेत में हत्या की आशंका, खून से लथपथ मिला शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पाली में किसान की खेत में हत्या की आशंका, खून से लथपथ मिला शव

पाली। जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। धीनावास रोड स्थित मिठानिया बेरा इलाके में खेत पर रखवाली करने गए किसान का शव खून से लथपथ हालत में मिला। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।पुलिस के अनुसार धाकड़ी गांव निवासी चुन्नीलाल सीरवी (50) मंगलवार को अपने खेत में बोई फसल की रखवाली के लिए गए थे, लेकिन मंगलवार देर शाम तक घर नहीं लौटे। चिंतित परिजनों ने उनके दोनों बेटे शेराराम और भीकाराम को खेत पर भेजा। जब वे वहां पहुंचे तो पिता का शव जमीन पर पड़ा मिला, जिसके सिर से लगातार खून बह रहा था।सूचना मिलने पर शिवपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं।पुलिस को मौके से ऐसे संकेत मिले हैं कि सिर पर लाठी, रॉड और पत्थर से हमला किया गया। सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट होने से मौके पर ही मौत होने की आशंका जताई जा रही है।परिजनों ने इस घटना को हत्या बताते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।मृतक के दो बेटे हैं, जिनमें भीकाराम पुणे में नौकरी करता है, जबकि शेराराम गांव में ही पिता के साथ रहता था। पत्नी सुआदेवी और बुजुर्ग मां हीरकीदेवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें