मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

भाेपाल के बैरसिया में बाइक से गिरा किसान, ट्रक की चपेट में आने से मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाेपाल के बैरसिया में बाइक से गिरा किसान, ट्रक की चपेट में आने से मौत

भोपाल। राजधानी भाेपाल के समीप बैरसिया थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात काे एक किसान बाइक स्लिप हाेने के बाद गिर गया। इस दाैरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने किसान काे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान काे मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार तड़के उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।बैरसिया थाना प्रभारी अरूण मिश्रा के मुताबिक खेती-किसानी करने वाला 40 वर्षीय रामलखन दांगी बरखेड़ा बरामद में रहते थे। बुधवार देर रात वह अपनी बाइक से गांव स्थित घर जा रहे थे। तभी रास्ते में पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक बेकाबू होकर स्लिप हो गई। जिससे वह सड़क पर गिर गए, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। ट्रक का चालक फरार हो गया। अस्पताल की सूचना के बाद पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए रवाना किया। गुरुवार की दोपहर को पीएम के बाद बॉडी को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें