मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

जांजगीर-चांपा: कृषक उन्नति योजना अंतर्गत जिले के किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ से अधिक की अंतर राशि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जांजगीर-चांपा: कृषक उन्नति योजना अंतर्गत जिले के किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ से अधिक की अंतर राशि

जांजगीर-चांपा। होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय धान बोनस वितरण कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के 25 लाख 28 हजार से अधिक पंजीकृत किसानों को 10,324 करोड़ रुपये की आदान सहायता राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड नवागढ़ के ग्राम भैंसमुड़ी के किसान सर्मथ सिंह से संवाद किया।कृषक उन्नति योजना अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिले के 1,18,927 किसानों के खातों में कुल 450 करोड़ 85 लाख 45 हजार 132 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे अंतरित की गई। राशि सीधे बैंक खातों में पहुंचने से किसानों में उत्साह का माहौल है। यह आर्थिक सहायता किसानों को आगामी फसल की तैयारी, कृषि निवेश एवं घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक होगी। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम भवन, जांजगीर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, प्रियंका पुष्पेंद्र सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष अर्चना देवांगन, नगर पालिका के उपाध्यक्ष मोहन यादव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति रही। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों व किसानों ने देखा और मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें