मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद पुलिस ने साइबर ठगी के नौ मामलों में 16 आरोपियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस साइबर ठगी करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्य कर रही है। एक सप्ताह के दौरान साइबर पुलिस ने नौ मामले सुलझाते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक लाख 23 हजार 700 रूपए बरामद किए गए। वहीं 3 केस साइबर सेंन्ट्रल 3 साइबर बल्लबगढ़ तथा 3 मामले साइबर एनआईटी के सुलझाए गए है।

12 से 18 जनवरी तक इस सप्ताह में साइबर पुलिस ने 173 शिकायतों का निस्तारण करते हुए 27,700 रूपए रिफंड करवाए हैं। वहीं 9,70,963 रुपए बैंकों में सीज कराये गये। पुलिस द्वारा आमजन को साइबर ठगी से बचाने के लिए साइबर एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें आमजन को सोशल मीडिया पर साइबर अपराधियों के द्वारा बिछाए गए जाल के संबंध में जागरुक किया है। साइबर अपराधियों द्वारा आमजन को कुछ मिनटों में लोन दिलान के नाम पर, नौकरी दिलान के नाम पर ट्रेडिंग कर मुनाफे के नाम पर इत्यादि तरीकेके से साइबर फ्रॉड किए जा रहे है। इस प्रकार के अपराधों में साइबर अपराधी ने आपको फंसाने के लिए फेसबुक, ट्विटर से लेकर गूगल सर्च इंजन साईटों पर जाल बिछा रखा है। कस्टमर केयर नम्बर से मिलता-जुलता फेक कस्टमर केयर नम्बर अपडेट कर रखे हैं। जब कोई उस नम्बर पर सम्पर्क करता है तो कस्टमर केयर नम्बर ऐक्टिव नहीं होता। दूसरे नम्बर से कॉल आती है और कस्टमर केयर अधिकारी बनकर बात करते हैं, वहीं लोन दिलाने के नाम पर ठगी के मामले निरंतर बढ़ रहे है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें