मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर मीरा साहिब के सेवानिवृत होने पर स्टाफ सदस्यों द्वारा दी गई विदाई पार्टी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर मीरा साहिब के सेवानिवृत होने पर स्टाफ सदस्यों द्वारा दी गई विदाई पार्टी

आरएस

पुरा, 29 फरवरी । जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर मीरा साहिब राकेश

कक्कर युवा सेवा एवं खेल विभाग में लगभग अपनी 35 साल सेवाएं देने के बाद

विभाग से सेवा मुक्त हो गए। वीरवार को युवा सेवा एवं खेल विभाग आर एस पुरा

की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें विदाई पार्टी दी गई।

इस

मौके पर जिला फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर सुखदेव शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में

इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर आरएस

पुरा उमेश आनंद शर्मा, अध्यापक वीरपाल सिंह सहित काफी संख्या में स्टाफ

सदस्य मौजूद रहे जिन्होंने अपनी लंबी सेवाएं देने के बाद सेवा मुक्त हुए

राकेश कक्कर को सम्मानित किया और उनके कार्यों की जमकर प्रशंसा की।

इस

अवसर पर जिला फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर सुखदेव शर्मा ने कहा कि जनरल फिजिकल

एजुकेशन ऑफिसर मीरा साहिब राकेश कक्कर ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा के

साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने में अपना भरपूर योगदान दिया और उनके कार्यकाल

के दौरान क्षेत्र में कई खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर भी खेलने का मौका

प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि वह एक लक्ष्य को लेकर चलते थे और हमेशा ही

लक्ष्य को हासिल भी करते थे।

उन्होंने कहा कि विभाग से बेशक

वह आज सेवा मुक्त हो गए हैं लेकिन जब भी उनकी जरूरत विभाग को होगी तो उनका

पूरा सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी दूसरों के लिए भी

प्रेरणा का स्रोत बने रहते हैं और अब वह समाज सेवा में अपना योगदान देंगे।

इस दौरान सभी स्टाफ सदस्यों ने उनके बेहतर भविष्य की कामना की। इस मौके पर

जर्नल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर राकेश कक्कड़ ने सभी स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद

किया और कहा कि उन्होंने अपनी पूरी सेवाएं ईमानदारी के साथ निभाई और हमेशा

ही खेलों को बढ़ावा देने में अपना योगदान दिया। इस मौके पर अध्यापक वीरपाल

सिंह सहित अन्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें