मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी कोर्ट हाजत से फरार कैदी के खुलासे से पुलिस महकमा में हड़कंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण,।कोर्ट परिसर की कड़ी सुरक्षा के बाबजूद गुरुवार को कोर्ट हाजत से फरार हुए दो कैदियो में से पुलिस ने एक को तो गिरफ्तार कर लिया है लेकिन गिरफ्तार कैदी ने जो खुलासा किया है। उसे जानने के बाद मोतिहारी पुलिस की भष्ट्र चेहरे को बेनकाब कर दिया है। फरार कैदी ने उसे भगाने के लिए सुरक्षा में लगे पुलिस ने 20 हज़ार रुपया लेकर हाजत का ग्रिल काटने के लिए हेक्सा ब्लेड उपलब्ध कराया था। इस पूरे मामले की जांच को लेकर तत्काल एक टीम का गठन किया गया है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को मोतिहारी सिविल कोर्ट से गंभीर अपराध के आरोपी दो कैदी पताही के अरुण सहनी और आदापुर के अरविंद ठाकुर को मोतिहारी सेन्ट्रल जेल से सुनवाई के लिए कोर्ट में लाया गया। जहां दोनो कैदी कोर्ट हाजत की खिड़की को काटकर गमछा के सहारे भागने में कामयाब रहे। हालांकि कोर्ट परिसर की घेराबंदी कर फरार कैदी अरुण सहनी को कोर्ट परिसर से ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन दूसरे अरविंद ठाकुर भागने में सफल रहा।

प्रभारी एसपी सह एएसपी शिखर चौधरी ने बताया कि कोर्ट हाजत से शाम में दो कैदी फरार हो गए थे,जिसमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।वही दूसरे के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है । नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस करवाई में जुटी है ।वही रुपया लेकर कैदी को भगाने में मदद करने का एक पुलिस कर्मी का मामला आया है ।जिसकी जांच कराई जा रही है ।जांच के बाद कड़ी करवाई की जाएगी ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें