मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

पारिवारिक विवाद ने ली दो भाइयों की जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पारिवारिक विवाद ने ली दो भाइयों की जान

भरतपुर। डीग जिले के जुरहरा थाना क्षेत्र के बादीपुर गांव में सोमवार रात पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जब घरेलू झगड़े के बाद नाराज महिला कुएं में कूद गई। पत्नी को बचाने के प्रयास में पति ने भी कुएं में छलांग लगा दी। इसके बाद छोटे भाई और बहन ने भी कुएं में कूदकर जान बचाने की कोशिश की।इस दर्दनाक घटना में दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई, जबकि महिला और उसकी ननद की हालत गंभीर बनी हुई है।स्थानीय ग्रामीण जल सिंह के अनुसार, गांव निवासी रविंद्र (26) के घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद उसकी पत्नी महिंद्रा गुस्से में घर से चिल्लाते हुए निकली और करीब 250 मीटर दूर स्थित कुएं में कूद गई। पत्नी को बचाने के लिए रविंद्र तुरंत उसके पीछे भागा और बिना देर किए कुएं में छलांग लगा दी।भाई को कुएं में कूदता देख रविंद्र का छोटा भाई तेजू (21) और बहन खुशबू भी बचाव के लिए कुएं में उतर गए।घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रस्सियों की सहायता से चारों को कुएं से बाहर निकाला। गंभीर हालत में सभी को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रविंद्र और तेजू को मृत घोषित कर दिया।वहीं महिंद्रा और खुशबू को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण पारिवारिक विवाद माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें