मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

वजीराबाद में नकली टूथपेस्ट और ईनो बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा, लाखों का सामान जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वजीराबाद में नकली टूथपेस्ट और ईनो बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा, लाखों का सामान जब्त

वजीराबाद। राजधानी दिल्ली के जगतपुर गांव में चल रही नकली टूथपेस्ट और ईनो बनाने की दो फैक्ट्रियों पर वजीराबाद थाना पुलिस ने छापेमारी की है। पुलिस ने नकली क्लोजअप फैक्ट्री के मालिक नबील और उसके कुछ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

वजीराबाद थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जगतपुर के एक किराए के मकान में बड़े पैमाने पर नकली उत्पाद बनाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर संबंधित कंपनी के अधिकारियों को साथ लेकर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

गांव में पहुंचते ही पुलिस ने मकान को घेरकर उसकी तलाशी ली, जिसमें टेबलों पर बिखरा हानिकारक केमिकल, बिना लेबल के पाउडर के ढेर, नकली पैकिंग मशीनें, और कोनों में रखे रॉ मटेरियल के बोरे बरामद हुए हैं।

छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में नकली क्लोजअप टूथपेस्ट के सैकड़ों तैयार ट्यूब और डिब्बे भर नकली ईनो पाउडर बरामद किया है। खास बात तो यह है कि घर के एक हिस्से में नकली क्लोजअप बन रहा था, तो दूसरे हिस्से में नकली ईनो बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। यह फैक्ट्री घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके के बीचों-बीच चल रही थी और इसका माल आसपास के ग्रामीण इलाकों में सप्लाई किया जा रहा था।

पुलिस ने मौके से नकली क्लोजअप फैक्ट्री के मालिक नबील और उसके कुछ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। जबकि, ईनो बनाने वाली फैक्ट्री का मालिक मौके से फरार बताया जा रहा है।

वजीराबाद थाना पुलिस ने दोनों फैक्ट्रियों को सील कर दिया है और इस पूरे रैकेट के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है कि कितने दिनों से चल रही थी और कहां-कहां इसकी सप्लाई की जाती थी।

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। मौके से भारी मात्रा में नकली सामान बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यहां काफी समय से काम चल रहा था।

नकली टूथपेस्ट फैक्ट्री के काम करने वाले पप्पू ने बताया कि हम लोग यहां से बनाकर पिछले इलाकों में इसकी सप्लाई करते थे। यहां पर कई सालों से फैक्ट्री है और कम पैसे में बेचते थे। मेरे साथ तीन लोग मिलकर इस फैक्ट्री में काम करते थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें