मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

खाद्य सुरक्षा टीम ने करवाया 300 किलो मिलावटी पनीर नष्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खाद्य सुरक्षा टीम ने करवाया 300 किलो मिलावटी पनीर नष्ट

जयपुर। राज्य सरकार के शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देश पर सीएमएचओ जयपुर द्वितीय की खाद्य सुरक्षा टीम ने झालाना डूंगरी क्षेत्र में 300 किलो मिलावटी पनीर जब्त कर मौके पर ही नष्ट करवाया।सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि मिलावटी पनीर की बिक्री की सूचना पर टीम ने शर्मा पनीर भंडार पर छापा मारा। जांच के दौरान दुकान पर पिकअप वाहन से उतारा गया पनीर संदिग्ध पाया गया। पूछताछ में दुकान मालिक नमोनारायण स्वामी ने बताया कि उसने यह पनीर 200 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा था।दुकान मालिक ने स्वीकार किया कि शादियों के सीजन में सस्ते पनीर की अधिक मांग रहती है, जिसे पूरा करने के लिए दूध पाउडर और सोयाबीन तेल से तैयार मिलावटी पनीर की सप्लाई की जाती है। खाद्य सुरक्षा टीम ने मौके से पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे तथा शेष 300 किलो मिलावटी पनीर को नष्ट करवाया।खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि त्योहारी और विवाह सीजन में पनीर की बढ़ती मांग को देखते हुए मिलावट की आशंका भी बढ़ जाती है। ऐसे में उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार जिले में औचक निरीक्षण और सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें