मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

जाली नोटों की सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जाली नोटों की सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड

जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने चित्रकूट थाना इलाके में जाली नोटों की सप्लाई करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जाली नोटों की सप्लाई करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो लाख एक हजार रुपये के जाली नोट बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपितों ने यह जाली नोटों की खेप सहारनपुर, उत्तर प्रदेश से लेकर जयपुर में सप्लाई करना स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और आगे और भी जाली नोट बरामद होने की संभावना जताई जा रही है।पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभीजीत सिंह ने बताया कि सीएसटी ने चित्रकूट थाना इलाके में जाली नोटों की सप्लाई करने वाले गिरोह के शातिर बदमाश 25 वर्षीय गोविंद चौधरी निवासी सुनेल जिला झालावाड़ और 40 वर्षीय देवेश फांडा निवासी चित्रकूट जयपुर को गिरफ्तार कर उनके पास से दो लाख एक हजार रुपये के जाली नोट जब्त किए गए है।सीएसटी पुलिस निरीक्षक रतन सिंह ने बतया कि टीम काे सूचना मिली ​थी कि चित्रकूट थाना इलाके में संदिग्ध युवक कार में घूम रहे है। जिनके पास नकली नोट हैं। सीएसटी ने सूचना पर संदिग्ध कार को चित्रकूट इलाके में पकड़ कर कार सवार की तलाशी लेने पर उनके पास से दो लाख एक हजार रुपये के नकली नोट मिले। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि नकली नोटों की खेप सहारनपुर उत्तर प्रदेश से लेकर जयपुर में खपाने आए थे। पुलिस गिरोह के शामिल अन्य बदमाशों के बारे में पूछताछ कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें